आप' सांसद संजय सिंह ने पदयात्रा का शुभारंभ किया
मेरठ से गाजियाबाद तक 20 मई तक चलेगी 'रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो' यात्रा
मेरठ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कमिश्नरी पार्क से ‘रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के पांचवें चरण का शुभारंभ किया। शहीदों को नमन और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यह यात्रा शुरू हुई।
पदयात्रा 16 से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद तक चलेगी और इसकी शुरुआत जनसभा से हुई। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने बताया कि नीट समेत अब तक 93 पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे करीब 4 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। उनके परिवारों को जोड़ लें तो लगभग 20 करोड़ लोगों के सपनों पर भाजपा सरकार ने चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा युवाओं के रोजगार, सरकारी नौकरियों, रेडी-पटरी वालों, ठेला चालकों, छोटे व्यापारियों और बुलडोजर की कार्रवाई से उजाड़े जा रहे लोगों की आवाज उठाने के लिए निकाली गई है।


No comments:
Post a Comment