आवास विकास क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों की समस्याओं को केंद्रीय मंत्री  जयंत चौधरी  के समक्ष उठाया

मेरठ। जम्मू कश्मीर एवं हरियाणा  के लोकदल प्रभारी  विनय प्रधान , लोकदल पंजाब के प्रभारी  दिलप्रीत कोहली  तथा ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव कवल जीत सिंह ने "केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्री  जयंत चौधरी" से भेंट कर मेरठ के आवास विकास क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान मेरठ के आवास विकास क्षेत्रों में वर्षों से संचालित विद्यालयों के समक्ष आ रही प्रशासनिक एवं नीतिगत समस्याओं को विस्तारपूर्वक मंत्री  के समक्ष रखा गया। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विद्यालयों को जारी किए जा रहे नोटिसों का विषय प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने  मंत्री  से आग्रह किया कि वर्षों से संचालित एवं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इन विद्यालयों के विरुद्ध जारी नोटिसों पर आवश्यक कार्यवाही कर उन्हें रोका जाए, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय संचालकों में व्याप्त असमंजस और चिंता समाप्त हो सके।

प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा तथा विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से चर्चा की।मंत्री जयंत चौधरी ने पूरे विषय को गंभीरता एवं विस्तार से सुना तथा आश्वस्त किया कि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर सकारात्मक कार्यवाही शीघ्र कराई जाएगी।प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का समय देने, समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं सकारात्मक आश्वासन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उनके साथ अमेरिकन स्कॉलर्स के संचालक विक्रम लांबा, अलेक्जेंडर के संचालक सचिन शर्मा, ब्लिस इंटरनेशनल के संचालक  दीपक भाटिया जी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts