मेरठ के दो युवकों की ग्रेटर नोएडा में हत्या

 सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में मिले लहूलुहान शव
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)।ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। निर्माणधीन बिल्डिंग में दो मालियों का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है। दोनों की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। डायल 112 नंबर पर सूचना मिलते ही पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ही तीन दिन पहले माली का काम करने आए थे। दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस ने ठेकेदार के जरिए मृतकों की पहचान कर ली है। इसमें एक व्यक्ति की इंद्र के रूप में हुई है, जो मेरठ के अब्दुल्लापुर का रहने वाला है। वहीं, दूसरा शीशपाल है, जो मेरठ के ही इंचौली का निवासी है। दोनों की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। डबल मर्डर को देख पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं।

डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि सीताराम इंस्टीट्यूट के बगल में इसी इंस्टीट्यूट का एक निर्माणाधीन हॉस्टल है, जिसमें कुछ मजदूर रहते थे। इसमें से तीन मजदूरों को ठेकेदार ने मेरठ से बुलाया था और यहां रह रहे थे। कमरे में उनमें से दो आज मृत अवस्था में मिले हैं। देखकर ऐसा लग रहा है कि आपस में कोई झगड़ा हुआ और किसी ब्लंट ऑब्जेक्ट से सिर पर वारकर कर हत्या कर दी। हत्यारोपी की पहचान हो गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें निकल गई हैं।पलिस को डायल 112 नंबर पर सचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद ठेकेदार ने मृतकों की पहचान की।एक व्यक्ति की पहचान इंद्र, निवासी अब्दुल्लापुर, मेरठ और दूसरे की पहचान शीशपाल, निवासी ग्रामीण इचौंली, मेरठ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts