लगातार महंगी होती हज यात्रा के चलते लोग उमरा को दे रहे अधिक तरजीह

हज यात्रा के लिए पांच लाख रूपये खर्च करने पर प्रति हज यात्री को 

मेरठ। साल दर साल महंगी होती जा रही हज यात्रा के चलते अब इसे लेकर लोगों के रुझान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उधर दूसरी ओर उमरा यात्रा, हज यात्रा के मुकाबले अभी भी काफी सस्ती होने के कारण अधिकतर मुसलमान उमरा करने लगातार सऊदी अरब का रुख कर रहे हैं। हालांकि कई धनाढ्य मुस्लिम परिवारों के लिए हज यात्रा अभी भी स्टेटस सिम्बल बनी हुई है। 

दरअसल हज यात्रा अब पहले के मुकाबले कई गुना महंगी हो चली है। हज कमेटी के जरिए जहां पहले हाजी लगभग डेढ़ लाख रुपए में हज का सफर पूरा कर लेता था वहीं अब उसे कम से कम 5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ते हैं। यदि कोई व्यक्ति प्राइवेट टूर के जरिए हज यात्रा पर जाता है तो यह धनराशि लगभग 7 लाख रुपए प्रति व्यक्ति बैठती है, जोकि एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए काफी ज्यादा है। इससे अलग उमरा यात्रा अभी भी एक लाख रुपए के अंदर पूरी हो जाती है, जिसके चलते अधिकतर मुसलमान अब हज के मुकाबले उमरा को अधिक तरजीह दे रहे हैं। हालांकि कई धनाढ्य मुस्लिम परिवार ऐसे हैं जो लगातार अभी भी साल दर साल हज यात्रा पर जाते हैं, क्योंकि अब यह यात्रा उनके लिए स्टेटस सिंबल बन चुकी है। अब किसी के नाम के साथ हाजी लगा है यह इंपॉर्टेंट नहीं बल्कि कितनी बार हाजी लगा है यह इंपॉर्टेंट हो गया है। इसी लिहाज से अब हज यात्रा कई धनाढ्य मुस्लिम परिवारों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुकी है। पूर्व में जिस समय हज फार्म आते थे तब इन्हें हासिल करने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन अब स्थिति यह है कि फार्म बच जाते हैं और जितने लोग हज के लिए आवेदन करते हैं उन सभी को मंजूरी मिल जाती है। कुल मिलाकर महंगी हो रही हज यात्रा का असर आम मुसलमानों के अरमानों को खाए जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts