दिल्ली के साकेत इलाके में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत

 कई लोगों के दबे होने की आशंका,बचाव कार्य जारी 

 नयी दिल्ली। दिल्ली से एक भीषण दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। साकेत इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई है जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना का पता चलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और मलबे को हटाने के काम में लग गई है। शनिवार की शाम 07:45 बजे दमकल विभाग को घटना की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक इमारत के अंदर और आसपास कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने  की पुष्टि नहीं हुई है।

बचाव दल फिलहाल घटनास्थल पर सक्रिय हैं। अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें शाम 7:45 बजे सूचना मिली थी। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया, "हमने घटनास्थल पर चार दमकल गाड़ियां भेजी हैं और आगे की जानकारी का इंतजार है।" अब तक मलबे से 4 से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल राहत और बचाव दल मलबे में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, क्योंकि अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। भीड़ की वजह से प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सभी एजेंसियां मिलकर तेजी से राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

 खबर पर अपडेट जारी है...

No comments:

Post a Comment

Popular Posts