बंगाल में शुरुआती रुझानों में BJP-TMC में कांटे की टक्कर, केरलम में कांग्रेस गठबंधन को बढ़त

 नयी दिल्ली,एजेंसी। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। वहीं, तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी एक ही फेज में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। बंगाल की 293 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई थी। फाल्टा में 21 मई को फिर से वोटिंग होगी। 24 को नतीजे आएंगे। भवानीपुर से ममता आगे, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे

भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे

खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष आगे

बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे

नोआपड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे

भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पीछे

नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे

हुंमायू कबीर दोनों सीटों पर आगे

 भवानीपुर में पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती

बंगाल में ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर में सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी और पहले आधे घंटे तक केवल पोस्टल बैलेट ही गिने जाएंगे। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती भी शुरू हो जाएगी. इसके बाद पोस्टल बैलेट और ईवीएम दोनों की गिनती एक साथ चलेगी।

बंगाल में रुझानों में TMC और BJP में कड़ी टक्कर

पांच राज्यों की 823 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. रुझान आने लगे हैं। बंगाल में रुझानों में TMC और BJP में कड़ी टक्कर हो रही है।

 शुरूआती रूझान की बात करें तो पश्चिमी बंगाल में टीएमसी 75 बीजेपी 71काग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडू में  डीएमके + 38अन्नाद्रमुक 13 टीवीके 3 पर आगे चल रही है।  केरल में एलडीएफ 61 यूडीएफ 64  व अन्य पर 5 आगे चल रहे है। असम में भाजपा 61 काग्रेस + 9 पर आगे चल रही है।  पुडुचेरी में एनडीए 22 काग्रेस +6  एक अन्य आगे चल रहे है। अपडेट जारी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts