आईएसआई की साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट
दिल्ली के मंदिर, ढाबों और मिलिट्री कैंप पर हमले का था प्लान
नई दिल्ली (एजेंसी)।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक मॉड्यूल द्वारा दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप पर हमले की साजिश रचे जाने का खुलासा हुआ है। जांच से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत विभिन्न राज्यों से शाहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े नौ संदिग्ध ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
जांच एजेंसियों को पता चला कि आरोपियों में से एक ने दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी की थी और परिसर की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी थीं।


No comments:
Post a Comment