हमीरपुर में बड़ा हादसा
बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत
हमीरपुर (एजेंसी)।बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी व कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन लगभग एक किमी लंबे पुल का एक हिस्सा (स्लैब) बीती रात लगभग तीन बजे ढहने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई है।
तीन लोग पिलर के पास स्थान में फंस गए हैं, जो घायल हैं। बताया जा रहा कि सभी रात में पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे। आंधी व बारिश के दौरान घटना हुई है। इससे सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयास से स्वीकृत इस पुल का निर्माण उनके गांव मोराकांदर परसनी के पास से कराया जा रहा था। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
पुलिस के अनुसार, तीनों पिलर में फंसे घायलों व मलबे में दबे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सभी मरने वाले व घायल बांदा और हमीरपुर के हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। दूसरी टीम भी पहुंचने वाली है।
स्लैब में दबकर इनकी हुई मौत
लोकेंद्र (22) पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा
कुलदीप निषाद (19) पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला थाना चिल्ला जनपद बांदा
सावंत यादव (28) निवासी भूरागढ़ बांदा
सभाजीत (30) निवासी भूरागढ़ जनपद बांदा
पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुर हमीरपुर
राजेश पाल (42) पुत्र सभाजीत निवासी अचपुरा थाना ललपुर हमीरपुर
पिलर पर फंसे व्यक्ति
अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा
कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा
राजेश निषाद नरैनी बांदा


No comments:
Post a Comment