आंधी-बारिश के प्रभावितों को 24 घंटे में दें मुआवजा : सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने अफसरों को मैदान में उतरने के द‍िए न‍िर्देश
लखनऊ (एजेंसी)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अति वर्षा, आंधी और बिजली गिरने से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के स्वजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। जनहानि, पशुहानि और फसल व संपत्ति को हुए नुकसान का तेजी से आंकलन कर 24 घंटे के भीतर राहत राशि वितरित की जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने व हर तीन घंटे में स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts