कैंट विधायक ने अपनी निधि से 60 लाख के निर्माण कार्योंं का लोकार्पण किया

मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शनिवार को अपनी विधायक निधि से लगभग 60 लाख रुपए की सड़कों व नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण नारियल फोड़ कर किया। वार्ड 67 में दुर्गा नगर कैलाशपुरी में सुनील की डेयरी से कुंदन टायर वाली गली तक 100 मीटर लंबी सड़क, दूसरी वार्ड 46 संजय नगर में अजय के मकान से चंद्रपाल के मकान तक 100 मीटर लंबी सड़क, तीसरी वार्ड 37 में गंगानगर में एचई मकान नंबर 153 से 173 तक 180 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क और चौथी वार्ड 37 ग्लोबल सिटी कॉलोनी गंगानगर में मकान नंबर 153 से 87 तक तथा 87 से मंदिर तक 230 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts