अगले 24 घंटे में जिले में तेज आंधी ,बरसात एवं ओलावृष्टि की संभावना
प्रशासन की ओर से जारी किया ओरेंज अलर्ट जारी
मेरठ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मेरठ समेत यूपी में अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज आंधी चलने, बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होगी और वज्रपात (आकाशीय बिजली) भी होगा। आईएमडी ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि जब मौसम खराब हो तब घरों के अंदर ही रहें, खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी और राहत व बचाव कार्य करने वाला अमला अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गये है।
क्या करें (DO’s)
1. मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार ध्यान दें।
2. घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें।
3. खिड़कियों एवं दरवाजों को अच्छी तरह बंद रखें।
4. मोबाइल फोन, टॉर्च एवं आवश्यक दवाइयाँ तैयार रखें।
5. वाहन को छायादार या सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें।
6. पशुओं को खुले स्थान से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
7. बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
8. किसान भाई फसल एवं कृषि उपकरणों को सुरक्षित ढककर रखें।
क्या न करें (DON’Ts)
1. ओलावृष्टि एवं तेज आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं के नीचे न खड़े हों।
2. खुले मैदान या छत पर न जाएँ।
3. अनावश्यक यात्रा से बचें।
4. बिजली चमकने के समय मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों को न छुएँ।
5. जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाने से बचें।
6. आपातकालीन स्थिति में किसी दुर्घटना, पेड़ गिरने, बिजली तार टूटने या अन्य आपदा की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन/आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।


No comments:
Post a Comment