23 सेंटरों पर आयोजित की जाएगी पीजीटी की परीक्षा 

 दो दिन चलने वाली परीक्षा में 37 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा 

9 और 10 मई को दो पालियों में होगी परीक्षा

 मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 परीक्षा आज  और  कल यानी 9 व 10 मई को 23 सेंटरों  में कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर  प्रशासन ने सुरक्षा और नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं।

जनपद  इस परीक्षा में कुल 37,072 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 9 मई को 19,763 और 10 मई को 17,309 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में 4 डिग्री कॉलेज, 18 माध्यमिक विद्यालय और 1 राजकीय स्कूल को केंद्र बनाया गया है।

9 मई को पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक फिजिक्स, बायोलॉजी, होम साइंस ,हिस्ट्री और एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में अंग्रेजी, एग्रीकल्चर, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषय का एग्जाम कराया जाएगा। 10 मई को भी परीक्षा दो पालियों में होगी , पहली पाली में नागरिकशास्त्र , मैथ्स ,अर्थशास्त्र ,संस्कृत और मनोविज्ञान की परीक्षा होगी और दूसरी पाली में केमिस्ट्री ,जियोग्राफी ,हिंदी और आर्ट्स की परीक्षा होगी।

पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली पाली में एंट्री सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और 8 :45 के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं दूसरी पाली में एंट्री दोपहर 1 बजे शुरू हो जाएगी और 1:45 के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।

प्रशासन के अनुसार हर परीक्षा केंद्र पर दो पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस ,कैलकुलेटर ,ज्वेलरी ,नोट्स ,इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि के साथ परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts