जिले  में 20 मई को मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद

ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में आक्रोशित दवा व्यापारी

 मेरठ। मेरठ में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों ने बुधवार 20 मई को जिलेभर की मेडिकल दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया है। 

 होलसेल और रिटेलर एसाे. के अध्यक्ष इंन्द्रपाल सिंह व महामंत्री घनश्याम मित्तल ने खैरनगर स्थित कार्यालय मेें मीडिया को जानकारी देते हुए  ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जनहित और व्यापार हित दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहे हैं। दवा व्यापारियों का आरोप है कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट और आकर्षक ऑफर देकर मरीजों को लुभा रही हैं, जबकि दवाइयों की गुणवत्ता और प्रमाणिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि भारत सरकार के नियमों के अनुसार दवाइयां डॉक्टर के पर्चे और फार्मासिस्ट की देखरेख में ही दी जानी चाहिए, लेकिन कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के भी दवाइयां सप्लाई कर रहे हैं।

व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियां किस आधार पर इतनी भारी छूट दे रही हैं, यह भी जांच का विषय है। इससे देशभर के लाखों लाइसेंसधारी दवा विक्रेताओं का व्यापार प्रभावित हो रहा है और कई व्यापारी बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री तत्काल बंद करने की मांग की है। दवा व्यापारियों ने यह भी कहा कि मेडिकल स्टोर केवल व्यापार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाने का काम करते हैं। दवा कारोबार में नींद, बीपी, डिप्रेशन, एंग्जायटी और ऑपरेशन में उपयोग होने वाली संवेदनशील दवाइयां शामिल होती हैं, जिनका सही तरीके से वितरण बेहद जरूरी है। व्यापारियों ने नारकोटिक्स विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

उनका कहना है कि जांच के नाम पर छोटे दुकानदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है और कई मामलों में जेल तक भेजा जा रहा है। विभिन्न राज्यों से नोटिस भेजकर व्यापारियों को हजारों किलोमीटर दूर बुलाया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि दवा व्यापार से नारकोटिक्स विभाग को अलग किया जाए और सभी प्रकार की जांच स्थानीय स्तर पर ड्रग विभाग के माध्यम से ही कराई जाए। व्यापारियों का कहना है कि दोष सिद्ध होने के बाद ही उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, घनश्याम मित्तल, राजेश अग्रवाल, अरुण त्यागी, प्रवीण दुआ, विकास मित्तल, गगन गुप्ता, सौरभ जैन, राहुल जैन, लोकेश सिंह, विवेक सिंघल, सुकेश शर्मा, संजय मलिक और कविराज मलिक सहित कई दवा व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts