मुंबई लगातार तीसरा IPL मैच हारी
बेंगलुरु ने 18 रन से हराया; सॉल्ट, कोहली और पाटीदार की फिफ्टी
मुंबई,एजेंसी। मुंबई इंडियंस IPL के इस सीजन में लगातार तीसरा मैच हार गई है। उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में 18 रन से हराया।
अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में 240 रन का टारगेट चेज कर रही मुंबई 20 ओवर में 222 तक ही पहुंच सकी। सुयश शर्मा ने एक ओवर में दो विकेट झटके।
मुंबई की ओर से रदरफोर्ड की फिफ्टी
रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन की जोड़ी ने 241 रन का टारगेट चेज कर रही मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 32 बॉल पर नाबाद 57 रन की ओपनिंग साझेदारी की। लेकिन, रोहित शर्मा के रिटायर हर्ट होने के बाद सूर्यकुमार यादव 33, तिलक वर्मा 1 और हार्दिक पंड्या ने 40 रन बनाए। आखिरी में शेरफन रदरफोर्ड ने 31 बॉल पर 9 छक्कों के सहारे नाबाद 71 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
बेंगलुरु के टॉप-3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी बेंगलुरु के टॉप-3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई। फिल सॉल्ट ने 78, विराट कोहली ने 50 और रजत पाटीदार ने 53 रन बनाए। इन तीनों के बाद टिम डेविड ने 16 बॉल पर 34 रन बनाकर टीम स्कोर 240 रन तक पहुंचाया।


No comments:
Post a Comment