टीबी हारेगी जागरूकता जीतेगी 

मासिक धर्म स्वच्छता और टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया 

मेरठ।विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा तेजगढ़ी,कुटी शास्त्री नगर  पर  समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता  और टीबी उन्मूलन  के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सैनिटरी पैड के सही उपयोग और उससे जुड़े मिथकों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इसके अतिरिक्त, टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाते हुए बताया गया कि यह एक जानलेवा नहीं बल्कि पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर पहचान और सही इलाज किया जाए। लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में सरल भाषा में समझाया गया।

इस अभियान के माध्यम से बेटियाँ फाउंडेशन ने यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही एक स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव है।

कार्यक्रम में  स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर कुसुम मित्तल, रंजना, लक्ष्मी बिंदल, सुधा अरोड़ा, अमिता अरोड़ा, शिवकुमारी गुप्ता, डॉ क्षमा चौहान, शशि बाला, सरिता, मीनू बाना, बबीता आदि का सहयोग रहा संस्था अध्यक्ष अंजु पांडेय ने सभी का धन्यवाद किया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts