तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति चिकित्सकों ने किया जागरूक 

 मेरठ। मेडिकल कॉलेज में  विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तंबाकू से होने वाले नुकसान से बचने के लिए जागरूक किया गया।द्ध 

 विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस की इस बार थीम A HAPPY MOUTH IS A HAPPY LIFE” रखी गयी है। इसी क्रम मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु डेंटल ओपीडी में स्वास्थ्य वार्ता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का  नेतृत्व डॉ. अनामिका शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मनु शर्मा ने मुख की प्रारंभिक जांच और तंबाकू के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. रियाज अहमद ने बच्चों में सही दंत स्वच्छता आदतों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में डॉ. तनिषा, डॉ. सानिया, डॉ. दौलत, डॉ. अक्षीत, डॉ. अजीत, श्री देवी तथा सिस्टर मुन मुन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी मरीजों ने भी यह संकल्प (प्लेज) लिया कि वे अपने दंत स्वास्थ्य का नियमित रूप से ध्यान रखेंगे और मौखिक स्वच्छता की सही आदतों को अपनाएंगे।उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने दंत रोग विभाग को शुभकामनाएँ दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts