जेके मैक्स पेंट्स ने किया नए कैंपेन का अनावरण “मैक्स करो, रिलेक्स करो” अक्षय कुमार के साथ फिल्माया नया विज्ञापन

मेरठ : जेके सीमेंट लिमिटेड की समृद्ध विरासत एवं उत्कृष्टता से प्रेरित जेके मैक्स पेंट्स ने अपने नए ब्राण्ड कैंपेन “मैक्स करो, रिलेक्स करो”, का लॉन्च किया है। पहली बार विज्ञापन में ब्राण्ड अम्बेसडर अक्षय कुमार नज़र आएंगे। यह बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के एसोसिएशन में ब्राण्ड के विकास का अगला चरण है, जो उनके मुख्य प्रोडक्ट जेके वॉलमैक्स पुट्टी द्वारा बनी मजबूत नींव पर रोशनी डालता है। और एक ऐसी कहानी के ज़रिए ब्राण्ड के मुख्य वादे को जीवंत करता है जो दर्शकों के साथ आसानी से जुड़ सके, उन्हें लुभा सके।

कैंपेन पर बात करते हुए श्री नीतिश चोपड़ा, बिज़नेस हैड- व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा, "जब ब्यूटीफिकेशन प्रोडक्ट्स की बात आती है तो आज के उपभोक्ताओं के पास ढेरों विकल्प हैं, ऐसे में उनके लिए सही पुट्टी, प्राइमर और सही पेंट का चुनाव करना उलझन भरा होता है। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ हम उन्हें जेके वॉल मैक्स पुट्टी और जेके व्हाईट मैक्स सीमेंट के भरोसेमंद समाधान उपलबध कराकर उनके फैसले को आसान बनाना चाहते हैं। इस कैंपेन के साथ जेके मैक्स पेंट्स, पेंटिंग के हर चरण में भरोसे, निरंतरता और परफोर्मेन्स का वादा करता है, ताकि उपभोक्ताओं को अपने चुनाव के बारे में दोबारा न सोचना पड़े। अक्षय कुमार की विश्वसनीयता और उनकी ज़बरदस्त लोकप्रियताए इन मूल्यों के साथ बखूबी मेल खाती है, जिससे हमें विश्वसनयीता भरोसे एवं सादगी के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने में मदद मिलती है।“

यह कैंपेन उपभोक्ताओं की एक सबसे आम समस्या को समझते हुए उसे हल करता है, घर की पेंटिंग से जुड़ा तनाव और उलझन। हर घर की समस्या होने के बावजूद अक्सर इसे नज़रअंदाज़ किया जाता है। सही प्रोडक्ट चुनने से लेकर टिकाउपन, फिनिश और लम्बे चलने वाले परफोर्मेन्स तक उपभोक्ताओं के लिए पूरी प्रक्रिया बेहद मुश्किल होती है। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स ने एक ऐसे ब्राण्ड के रूप में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जो बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले भरोसेमंद समाधानों के साथ इस यात्रा का आसान बना देता है तथा उपभोक्ताओं को आत्मविश्वास के साथ सही विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाता है और पेंट के बाद उपभोक्ताओं को मिलती हैं खूबसूरत दीवारें, जिनका पेंट लम्बे समय तक चलता है।

“हम समझते हैं कि घर को पेंट करवाना लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है और आज के उपभोक्ता भरोसेमंद परिणाम चाहते हैं। “मैक्स करो, रिलेक्स करो” कैंपेन के साथ जेके मैक्स वही भरोसा लेकर आया है, ताकि घर के मालिकों के लिए यह चुनाव आसान हो जाए। अक्षय कुमार को कैंपेन का चेहरा बनाने से ब्राण्ड की विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती है। हमें विश्वास है कि विज्ञापन का हल्का-फुल्का अंदाज़ दर्शकों, इन्फ्लुएंसर्स और चैनल पार्टनर्स सभी को खूब लुभाएगा” - श्री अमनदीप मल्हारी हैड ऑफ मार्केटिंग- व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा।

यह कैंपेन टेलीविज़न, ओटीटी, सीटीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, आउटडोर और रीटेल टचपॉइन्ट्स पर रोलआउट किया जाएगा।    

No comments:

Post a Comment

Popular Posts