सेंट्रल मार्केट प्रकरण

 सीएम योगी के आदेश पर  अवनीश अवस्थी पीड़ितों की व्यथा सुनने पहुंचे 

लखनऊ से आयी मुख्य सलाहकार समेत 4 ​अफसरों की टीम ने सेंट्रल मार्केट और सेक्टर-2 का दौरा किया

कमिश्नरी के आयुक्त सभागार में टीम ने जिला पुलिस व प्रशासन, व्यापारी नेताओं व धरने पर बैठीं दो महिलाओं से की वार्ता

मेरठ।   सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम को मेरठ के सेंट्रल मार्केट व सेक्टर-2 की संपत्तियों की सही स्थिति की जानकारी लेने के लिए यहां भेजा। लखनऊ से आई इस टीम ने पहले सेंट्रल मार्केट और सेक्टर-2 की संपत्तियों का जायजा लिया और इसके बाद आयुक्त सभागार में जिला पुलिस व प्रशासन, व्यापा​री नेताओं और धरने पर बैठीं दो महिलाओं के साथ बैठक की। सीएम के मुख्य सलाहकार ने व्यापारियों का अहित नहीं होने देने का भरोसा देकर कई बिन्दुओं पर चर्चा की। मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने व्यापारियों से कहा कि 'सेटबैक' के संबंध में तत्काल कोई राहत नहीं मिलेगी और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों व पीड़ितों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान खोजना था। डेढ़ घंटे तक हुई बैठक में व्यापारियों ने अपनी परेशानियां विस्तार से बताईं, जिस पर अवनीश अवस्थी ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट में उनका पक्ष मजबूती से रखने का आश्वासन दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के 'सेटबैक' संबंधी आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा। व्यापारियों के मुताबिक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने पहले उनकी व्यथा सुनी और फिर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने व्यापारियों से कहा कि 'सेटबैक' के संबंध में तत्काल कोई राहत नहीं मिलेगी और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले नोटिस का जवाब देने के लिए भी कहा है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। विशेष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बैठक में मौजूद महिलाओं से धरना समाप्त करने का आग्रह भी किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बैठक में पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया ​कि 14 जुलाई सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई है, तब तक सरकार कोई न कोई हल निकाल लेगी। व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आवास विकास परिषद के अधिकारियों और व्यापारी नेताओं से कहा कि सेंट्रल मार्केट व सेक्टर-2 के आसपास जमीन चिन्हित कर ​पीड़ित व्यापारियों के लिए कॉम्प्लेक्स तैयार करके यहां की दुकानें किराए पर दी जा सकेंगी। साथ ही मुख्य सलाहकार ने कहा कि ​सेंट्रल मार्केट व सेक्टर-2 की जिन संपत्तियों के 'सेटबैक' नहीं हो सकते, उन्हें उनका व्यापार दोबारा शुरू करने के लिए सब्सि​डी देने का ​भी काम सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स व 44 संपत्तियां सील की जा चुकी हैं और शेष 859 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि परिषद के अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि इनमें से 500  निर्माणों का 'सेटबैक' कठिन है।

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से भेजे विशेष प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सलाहकार व पूर्व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, आवास विकास परिषद के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद, आवास विकास परिषद ​के आयुक्त डॉ. बलकार सिंह, कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एमडीए वीसी संजय कुमार मीणा, परिषद के ​उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह के साथ-साथ संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता, सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता अट्टू, महामंत्री निमित जैन, सेक्टर-2 व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग, महामंत्री शुभम दुबलिश, पूर्व पार्षद संजीव पुंडीर, धरने ​पर बैठीं रेखा गुप्ता व एक अन्य महिला आयुक्त सभागार की बैठक में शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts