एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ 

एग्जाम सेंटर में लंबी कतारें:365 केंद्रों पर थ्री लेयर चेकिंग

 90 मिनट पहले एंट्री; नर्मदापुरम में महिला परीक्षार्थी दौड़ लगाकर परीक्षा केंद्र पहुंची

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग  की राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को दो सत्रों में आयोजित की गई है। पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा ओएमआर पद्धति से हो रही है। प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों में कुल 365 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को थ्री लेयर सिक्योरिटी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इस व्यवस्था में पहले फिजिकल चेकिंग, फिर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और अंत में हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) से जांच की जा रही है। हर अभ्यर्थी को इस प्रक्रिया में 5 से 7 मिनट का समय लग रहा है, इसी कारण सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम 90 मिनट पहले रखा गया है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही प्रवेश बंद कर दिया जा रहा है।

परीक्षा केंद्रों में पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष स्टाफ और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला स्टाफ द्वारा की जा रही है, जबकि ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प दिया गया है। अभ्यर्थियों को केवल बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड ले जाने की अनुमति है।

परीक्षा सेंटर्स में पुलिस बल भी तैनात

इंदौर के बाल विनय मंदिर स्कूल में थ्री लेयर चेकिंग के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के चश्मों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और पूछताछ के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।भोपाल के हमीदिया स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों से अंगूठियां, मोबाइल, चाबियां समेत अन्य सामान अलग रखवाया गया, इसके बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।देवास में छात्राओं से ज्वेलरी, क्लचर और क्लिप उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।

जबलपुर में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 5000 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यहां भी सख्त जांच व्यवस्था लागू है। अभ्यर्थियों ने थ्री लेयर चेकिंग को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे फर्जी उम्मीदवारों पर रोक लगेगी। वहीं नेगेटिव मार्किंग को लेकर उनका कहना है कि इससे योग्य अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा और केवल सही उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा तक पहुंच पाएंगे। वहीं खालसा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के जूते-मोजे बाहर ही उतरवाए जा रहे हैं, इसके बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

छिंदवाड़ा में 10 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है। यहां पुलिस लाइन और स्थानीय थानों का बल तैनात रहा। दमोह के एक्सीलेंस स्कूल केंद्र पर आंखों की जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।

एग्जाम सेंटर में थ्री लेयर सिक्योरिटी चेकिंग के बाद एंट्री

देवास के उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक महिला परीक्षार्थी को अचानक घबराहट होने लगी। सूचना मिलने पर उसके पति इलेक्ट्रॉल लेकर पहुंचे। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल जांच कर प्राथमिक उपचार दिया।

देवास में शादी के पांच दिन बाद दुल्हन परीक्षा देने पहुंची

देवास में शादी के महज पांच दिन बाद दुल्हन परीक्षा देने पहुंची। उत्कृष्ट स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर वह एग्जाम देने के लिए पहुंची।

नर्मदापुरम में दिव्यांग अभ्यर्थी को विशेष सुविधा, गाड़ी में ही हुई जांच

नर्मदापुरम में दिव्यांग अभ्यर्थी माधव सिंह पटेल (निवासी पिपरिया) सुबह 9:52 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचे। उनकी पत्नी नीता पटेल ने बताया कि गाड़ी पंचर होने के कारण देरी हो गई।

माधव सिंह पटेल व्हीलचेयर पर हैं, इसलिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार को केंद्र के अंदर तक जाने दिया गया। वहीं गाड़ी में ही उनका बायोमेट्रिक, थंब और आंखों की जांच की गई, जिसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts