गोल्डन जुबली सेलीब्रेशन में पुरानी यादें हुई ताजा 

 मेरठ।  राजकीय इण्टर कालिज मेरठ के 1976 बैच के भूतपूर्व छात्रों द्वारा आयोजित गोल्डन जुबली सेलीब्रेशन कार्यक्रम मेनेजमेन्ट हाऊस, पल्लवपुरम में सम्पन्न हआ। इस अवसर पर भूतपूर्व छात्रों एवं उनकी पत्नियों ने मिलकर गाने कवितायें व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर, मुख्य अतिथि उपेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य वर्तमान, विशेष अतिथि प्रशान्त चौधरी उप प्रधानाचार्य व सरदार सुखविन्द्र सिंह-डायरेक्टर एम.एम.ए. ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी तथा भूतपूर्व छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। भूतपूर्व छात्रों मे राकेश देसाई (अमेरीका), कर्नल रिटा. रवि बत्रा चंडीगढ़, अम्बरीश कुमार तिवारी रिटायर्ड डिस्ट्रक्ट जज, डा. राहुल मित्थल, डा. नवीन कुमार शर्मा, डा. दिनकर उदय, डा. प्रवीन जैन व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नीरज भटनागर, मोहित भटनागर, लोकेश वत्स का विशेष सहयोग रहा, सफल संचालन प्रो. सुनील दत्त शर्मा व ज्ञान प्रकाश गर्ग ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts