लैंड फार जाब मामले में लालू यादव को झटका

सुप्रीमकोर्ट ने खारिज की एफआईआर करने की याचिका
नई दिल्ली (एजेंसी)।बिहार के चर्चित 'नौकरी के बदले जमीन घोटाले' मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद करने की याचिका सोमवार को खारिज कर दी।
हालांकि, जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने लालू यादव को कुछ राहत देते हुए कहा कि उन्हें ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं होगी है।
गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 24 मार्च को यादव और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े इस मामले में सीबीआई की एफआईआर रद करने से इनकार कर दिया था।
यह मामला 'जमीन के बदले नौकरी' केस से जुड़ा है। जिसमें साल 2004 से 2009 के बीच यादव के रेल मंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप डी की कई नियुक्तियां की गई थीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts