Friday, 10 April 2026

आईआईएमटी विश्वविद्यालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 


आईआईएमटी विवि द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किला परिक्षितगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान (ए.एन.एम) प्रथम वर्ष एवं (बी.एससी). नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही छात्रों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता एवं हाइजीन के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्थानीय समुदाय के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम न केवल विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व को दर्शाने में सफल रहा, बल्कि सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या आशा यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके निर्देशन ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एम.ओ.आई.सी. डॉ. रविशंकर शर्मा के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रविकांत एवं लुबना परवीन के निर्देशन में किया गया।

No comments:

Post a Comment