सीएचसी,पीएचसी सहित समस्त सरकारी अस्पतालों में आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य उपचार कराया जाए उपलब्ध-डीएम
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
मेरठ । गुरूवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की की बैठक की गयी। बैठक में विगत बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई।
स्वास्थ्य कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त सीएचसी/पीएचसी पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रहे। आशाओ के रिक्त पदो पर तत्काल कार्यवाही कर भरा जाये। आशाओ एवं अन्य का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाये। सीएचसी, पीएचसी सहित समस्त सरकारी अस्पतालो में आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध कराया जाये। सरकारी अस्पताल में इंस्टीटयूशन डिलीवरी की संख्या कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और उस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि 102, 108 एम्बुलेन्स की नियमित माॅनीटरिंग व ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर जिम्मेदारी तय करते हुये संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। गोल्डन कार्ड के लक्ष्य को पूर्ण किया जाये तथा नियमित इसकी समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। संबंधित सीएचसी/पीएचसी प्रभारी अधिकारी रात्रि के समय वहीं पर निवासरत रहे। सभी सीएचसी-पीएचसी पर डाक्टर डयूटी के अनुसार उपलब्ध रहें।
जिनके भुगतान लंबित है उनका समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाये। नियमित पोषण किट का वितरण सुनिश्चित हो। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में दी जा रही सुविधाओ एवं उपचार में यदि लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होने जन औषधी केन्द्र, बिल भुगतान, उपकरण खरीद, यूनिसेफ, डब्लूएचओ, यूएनडीपी रिपोर्ट आदि की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, सीएमओ डा.अशोक कटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी, एसीएमओ, एमओआईसी, सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment