सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
मुंबई। एक्टर राजकुमार राव ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका टाइटल ‘दादा’ रखा गया है। इसकी जानकारी देते हुए बुधवार को राजकुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “और यह शुरू होता है... एकमात्र दादा।”
बता दें कि बायोपिक को लव रंजन प्रोड्यूस और विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले सौरव गांगुली ने बताया था कि फिल्म में उनका रोल राजकुमार राव निभाएंगे, हालांकि डेट्स की समस्या के कारण फिल्म को रिलीज होने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।
सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे (ODI) मैच खेले। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 18,575 रन बनाए, जिसमें वनडे में 11,363 और टेस्ट में 7,212 रन शामिल हैं। गांगुली वनडे क्रिकेट के इतिहास में 11,000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं।


No comments:
Post a Comment