तीनो शव  गांव में पहुंचने से मचा कोहराम 

पोस्टमार्टम के बाद बिसरा प्रिजर्व; तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात

मेरठ। देसी शराब पीने के बाद जितेंद्र कश्यप, बाबूराम प्रजापति और अंकित की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का गांव में डेरा है। शनिवार सुबह तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो परिवारों में कोहराम मच गया। तीन मौतों के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

 पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात के समय ही पोस्टमार्टम पैनल की मौजदूगी में कराया गया। तीनों शवाों का बिसरा प्रीज्रव कर दिया गया हे।  शनिवार की सुबह तीनों के शव को पुलिस की निगरानी में गांव में ले जाया गया। इससे  पूर्व  गांव मे तैनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर  दिया गया है। तीनाें शव को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक सात तीन मौत होने से गांव में सन्नाटा परसा हुआ है। 

 बता दें दौराला के सांईपुरी गली नंबर 2 में बाबूराम प्रजापति भराला वालों का रिया स्पेलर व आटा चक्की है। शुक्रवार शाम इसी क्षेत्र का रहने वाला अंकित देशी शराब का टेट्रा पैक लेकर यहां पहुंचा। दुकान पर बाबूराम के अलावा उनका कर्मचारी जितेंद्र कश्यप भी मौजूद था।बताया जाता है कि तीनों ने उस शराब को पिया, जिसके कुछ मिनट बाद ही उनकी तबियत खराब होने लगी। परिवार के लोग तीनों को उठाकर अस्पताल ले आये, जहां तीनों की मौत हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी दुकान से ली गई शराब पीने के बाद ही तीनों की मौत हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है जिनके माध्यम से अफसर पल पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।



परिजनों का अस्पताल में हंगामा

तीन मौतों से गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित भीड़ अस्पताल पहुंच गई और शराब की दुकान पर मिलावटी शराब बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार अपनी टीमों के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति को संभाला।

सात साल से नौकरी कर रहा था जितेंद्र

बाबूराम प्रजापति के स्पेलर पर जितेंद्र पिछले सात साल से काम कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी एक साथ उन्हें शराब पीते नहीं देखा। हालांकि कुछ लोग दबी जुबान में इस बात को नकार भी रहे हैं। जितेंद्र अपने पीछे चार बच्चों दिनेश, शिवम्, प्रियांशु, टीनू को छोड़कर गया है। पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

आबकारी व अन्य टीमों की जांच जारी

शराब से तीन मौतों के शोर के बाद प्रशासन में खलबली मची है। डीएम डा. वीके सिंह खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस की चार टीमों के अलावा आबकारी की टीमें भी जांच में जुटी हैं। सुबह दिन निकलने के बाद यह टीमें दोबारा गांव में पहुंच गईं। फिलहाल उनके द्वारा जांच कराई जा रही है। आज ही शराब के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। बिसरा भी जांच को भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts