अभिलाषा फाउंडेशन द्वारा वन स्टॉप सेंटर में वाटर कूलर लगवाया
मुख्य अतिथि डॉक्टर हिमांनी अग्रवाल ( सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने किया शुभारंभ
मेरठ। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर मेडिकल कॉलेज में वाटर कूलर का अभिलाषा फाऊंडेशन के द्वारा लगवाया गया । वाटर कूलर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर हिमानी अग्रवाल के द्वारा अभिलाषा फाऊंडेशन की संस्थापिका ममता गर्ग से संस्था के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर अभिलाषा फाऊंडेशन के संस्थापिका ममता गर्ग, अन्य पदाधिकारी के द्वारा मुख्य अतिथि डॉ हिमानी अग्रवाल ( सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ) बुके देकर, शाल ओढ़कर, मोमेंटो देकर स्वागत किया। संगठन की संस्थापिका ममता गर्ग ने बताया अभिलाषा फाऊंडेशन के द्वारा यह तीसरा कूलर लगवाया गया है। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज खुशबू शर्मा, पारुल अग्रवाल जिला अध्यक्ष अभिलाषा फाऊंडेशन, उपाध्यक्ष निशा मित्तल, आशा, मल्होत्रा, प्रीति,नेहा, हर्षिता अरुणा, मधु मोहम्मद इमरान लैंगिक विशेषज्ञ, केस वर्कर अजय गुंजल, वन स्टॉप सेंटर चौकी इंचार्ज सारिका त्यागी, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा


No comments:
Post a Comment