जीटीबी किंग्स ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को 18 रन से हराया
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग्स और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग्स ने 18 रन से जीत प्राप्त की।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसमें अनीक ने 46, मुआज ने 48, प्रिंस ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुभान ने दो, असलान ने दो, अविरज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन की टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसमें हमजा ने 42, सुभान ने 38, अरमान ने 34, इब्राहीम ने 32 रन बनाए। गेंदबाज में अनीक ने 4, मुआज ने 3, संचित ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अनीक व मुआज को संयुक्त रूप से दिया गया। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक लीग मैच खेला जाएगा।

No comments:
Post a Comment