दुल्हन के स्वागत में चली गोली से सूर्य को जल दे रहे पड़ोसी की हर्ष फायरिंग में मौत
मेरठ। शादी के बाद विदाई कर दुल्हन ससुराल पहुंची थी। दुल्हन के स्वागत में दूल्हा पक्ष के लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। अपने घर की छत से सूर्यदेव को जल चढ़ा रहे सुभाष प्रजापति के जबड़े में गोली लग गई। अस्पताल ले जाते समय सुभाष की मौत हो गई। हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपित मौके से भाग गया।
कंकरखेड़ा थाना के खडौली गांव निवासी नरेश कुमार के बेटे आदेश कुमार की बुधवार को शादी थी। गुरुवार को विदाई के बाद दुल्हन घर पर पहुंची थी। दुल्हन के स्वागत पर आदेश के चाचा संदीप उर्फ विक्की ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। पड़ोस में सीआरपीएफ के जवान धर्मपाल का मकान है। उनके मकान के प्रथम फ्लोर पर सुभाष प्रजापति किराए पर परिवार के संग रहते है।
सुभाष प्रजापति उस समय सूर्यदेव को जल दे रहे थे। इसी बीच हर्ष फायरिंग में गोली सुभाष के जबड़े में लग गई। अस्पताल ले जाते समय सुभाष की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।


No comments:
Post a Comment