12वीं में गौरिका व अभिनव और 10वीं में नायशा जिला टॉपर
मेरठ। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) की ओर से गुरुवार को जारी वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम में मेधावियों ने 99 प्रतिशत की दहलीज को छुआ है। कक्षा 10वीं में सेंट मेरीज एकेडमी की नायशा मिश्रा 99.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले की टापर मेधावी बनी हैं।वहीं कक्षा 12वीं में 99 प्रतिशत अंक पाकर सोफिया गर्ल्स स्कूल की गौरिका वैश्य और सेंट पैट्रिक्स एकेडमी अभिनव अब्राहम जिले के टापर बने हैं। गौरिका विज्ञान वर्ग से हैं और अभिनव ह्यूमैनिटीज वर्ग के छात्र हैं। वहीं कामर्स वर्ग में सेंट मेरीज एकेडमी के श्रेयश गुप्ता 96.50 प्रतिशत अंक के साथ जिले के टापर हैं। इस परिणाम के साथ ही सेंट पैट्रिक्स एकेडमी ने अपना पहला जिले का टापर दे दिया है।
अभिनव अब्राहम कक्षा 10वीं में भी जिले में तीसरे स्थान पर रहे थे। 12वीं के परिणाम में सेंट मेरीज को पछाड़कर सेंट पैट्रिक्स एकेडमी का यह परिणाम अब काउंसिल की बोर्ड परीक्षाओं में सोफिया और सेंट मेरीज के बीच प्रतिस्पर्धा को दो से बढ़ाकर अब त्रिकोणीय बना दिया है। हालांकि टाप-थ्री में सेंट थामस इंग्लिश मीडियम के मेधावी भी रहे हैं।
इस वर्ष पहली बार नया जुड़ाव कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का हुआ है। यहां 12वीं विज्ञान वर्ग में स्कूल के टापर रहे अयान खान जिले में भी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
जिले के सभी स्कूल हुए 12वीं तक
सीआइएससीई से मान्यता प्राप्त आठ स्कूल शहर में संचालित हैं। इनमें अब सभी स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो चुका है। सेंट मेरीज एकेडमी, सोफिया गर्ल्स स्कूल, आल सेंट्स स्कूल और सेंट थामस इंग्लिश मीडियम स्कूल पहले से 12वीं तक संचालित हैं। इसके बाद सेंट पैट्रिक्स एकेडमी में दो वर्ष से 12वीं के परिणाम भी जारी होने लगे हैं। इस वर्ष कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल, सेंट जेम्स स्कूल और आरके इंटरनेशनल स्कूलों में भी 12वीं के परिणाम जारी हुए हैं। सेंट फ्रांसिस में जहां 12वीं में साइंस कक्षाएं संचालित हैं वहीं सेंट जेम्स में साइंस व कामर्स दोनों वर्ग के परिणाम इस बार जारी हुए हैं।
आइएससी में भी ह्यूमैनिटीज में मारी छलांग
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा परिणाम की ही तर्ज पर अब शहर के स्कूलों के आइएससी परिणाम में भी इस वर्ष ह्यूमैनिटीज के परिणाम में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। 12वीं में जिला टापर विज्ञान वर्ग के साथ संयुक्त रूप से ह्यूमैनिटीज से भी निकला है। कक्षा 12वीं में जिले में टाप-थ्री स्थान पर सात मेधावी हैं। इनमें से चार ह्यूमैनिटीज और तीन साइंस वर्ग के टानर निकले हैं। साइंस से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर एक-एक टापर है। वहीं ह्यूमैनिटीज में प्रथम स्थान पर एक और तृतीय स्थान पर ही तीन टापर हैं।
आइसीएसई-10वीं में जिला टापर्स
प्रथम : नायशा मिश्रा, सेंट मेरीज एकेडमी : 99.2 प्रतिशत : 496/500
द्वितीय : कौस्तुभ वत्स, सेंट मेरीज एकेडमी : 98.8 प्रतिशत : 494/500
द्वितीय : प्रणया मित्तल : सेंट मेरीज एकेडमी : 98.8 प्रतिशत : 494/500
द्वितीय : माधव मोघा, सेंट पैट्रिक्स एकेडमी : 98.8 प्रतिशत : 494/500
तृतीय : आधवन बिंदल, सेंट मेरीज एकेडमी : 98.6 प्रतिशत : 493/500
आइएससी-12वीं में जिला टापर्स
प्रथम : गौरिका वैश्य, सोफिया गर्ल्स स्कूल : 99 प्रतिशत : 396/400 : साइंस
प्रथम : अभिनव अब्राहम, सेंट पैट्रिक्स एकेडमी : 99 प्रतिशत : 396/400 : ह्यूमैनिटीज
द्वितीय : अभिवादन श्रीवास्तव, सेंट मेरीज एकेडमी : 98.5 प्रतिशत : 394/400 : साइंस
तृतीय : राजश्री भारद्वाज, सोफिया गर्ल्स स्कूल : 98.25 प्रतिशत : 393/400 : ह्यूमैनिटीज
तृतीय : कनिष्का पंवार, सेंट मेरीज एकेडमी : 98.25 प्रतिशत : 393/400 : ह्यूमैनिटीज
तृतीय : एंजल चौधरी, सेंट पैट्रिक्स एकेडमी : 98.25 प्रतिशत : 393/400 : ह्यूमैनिटीज
तृतीय : अयान खान, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल : 98.25 प्रतिशत : 393/400 : साइंस
कामर्स टापर
श्रेयश गुप्ता, सेंट मेरीज एकेडमी : 96.50 प्रतिशत : 386/400



No comments:
Post a Comment