मिडिल ईस्ट जंग का प्रभाव

 एअर इंडिया ने भी बढ़ाए टिकट के दाम
 आज से होगा लागू, 26 हजार रुपये तक होगा महंगा
नई दिल्ली (एजेंसी)।मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है। देश की प्रमुख एयरलाइन एअर इंडिया ने लागत के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव का फैसला लिया है।
एयरलाइन के इस कदम के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों की कीमतों में इजाफा होना तय है, जिससे आने वाले दिनों में डोमेस्टिक फ्लाइट में किराया 299 रुपये लेकर 899 रुपये तक बढ़ जाएगा। वहीं, इंटरनेशनल टिकटों के दाम 2,200 रुपये लेकर 26,000 रुपये तक बढ़ जाएंगे।
यह बदलाव 8 अप्रैल, बुधवार से ज्यादात्तर रूट्स पर लागू हो जाएंगे। वहीं, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए, बदला हुआ सरचार्ज 10 अप्रैल, 2026 से लागू होगा।
एअर इंडिया की ओर से घरेलू उड़ानों के लिए एक तय सरचार्ज के बजाय दूरी-आधारित ग्रिड सिस्टम लागू किया है। वहीं, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए एयरलाइन ने कीमतों में ज्यादा बदलाव किया है। क्योंकि इंटरनेशनल एटीएफ की कीमतों पर कोई लिमिट नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts