संजय दत्त की ‘आख़िरी सवाल’ ने जीता दिल!

मुंबई। संजय दत्त की फिल्म ‘आख़िरी सवाल’ का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतज़ार है। इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है। मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया था, जो हमें दुनिया के सबसे बड़े संगठन आरएसएस के इतिहास की उन परतों में ले जाता है जिन्हें पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखाया गया। अब मेकर्स ने एक बहुत ही सराहनीय कदम उठाते हुए इस टीज़र को ‘इंडियन साइन लैंग्वेज’ (इशारों वाली भाषा) में भी रिलीज किया है।

’आख़िरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts