राणाबाली की टीम ने रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार
मुंबई। रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर फिल्म राणाबाली के मेकर्स ने एक खास वीडियो शेयर किया है और उन्हें एक प्यारा सा मैसेज दिया है। यह वीडियो रश्मिका के किरदार जायम्मा के बनने के पीछे की कुछ झलकियां दिखाता है।
यह फिल्म उनके रियल-लाइफ पार्टनर विजय के साथ उनकी वापसी भी है, जिनसे उन्होंने हाल ही में शादी की है। फिल्म राणाबाली एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है जो भारत के अतीत की कुछ अनसुनी सच्ची घटनाओं को पर्दे पर उतारती है।
इसमें विजय देवरकोंडा औपनिवेशिक भारत (ब्रिटिश राज) के बैकड्रॉप पर एक खूंखार योद्धा के रूप में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी जायम्मा का किरदार निभा रही हैं। राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज के सहयोग से माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी द्वारा प्रोड्यूस की गई रणबाली में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड के तौर पर नजऱ आएंगी।


No comments:
Post a Comment