टूर्नामेंट जीतकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रविवार को पानीपत में आयोजित सफ़ीदन क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर लौटी टीम के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। भारतीय क्रिकेट कर्ण शर्मा के पिता और समाज सेवी विनोद शर्मा ने टीम के सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया।
इस मौके पर गुरु तेग बहादुर अकैडमी ऋषभ क्रिकेट अकादमी, गुरु तेग बहादुर जूनियर क्रिकेट अकादमी, ऋषभ एकेडमी जूनियर के खिलाड़ी शामिल रहे। करण शर्मा के पिता ने सभी बच्चों को खेल में आगे बढ़ने के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान देने के लिए कहा। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि पानीपत में आयोजित टूर्नामेंट को सफल बनाने में रजनी, पूजा, खुशबू, कोमल, हिमांशु, रोहित आदि का विशेष योगदान था। इस मौके पर सभी को सम्मानित किया गया।


No comments:
Post a Comment