इंडियन रेलवे ने शुरू की हजारों स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी निजात
गर्मियों की छुट्टियों में नहीं होगी मारामारी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ग्रीष्म ऋतु 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। रेलवे ने देश भर में बड़ी संख्या में विशेष ट्रेन सेवाओं को मंजूरी देकर गर्मी के चरम मौसम में यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 15 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक की अवधि के लिए कुल 908 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने के लिए 18,262 ट्रिप संचालित करेंगी।
यात्रियों को मिलेंगे ये बड़े लाभ
ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के बड़े पैमाने पर संचालन से यात्रियों को कई महत्वपूर्ण फायदे होंगे। इससे वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी और व्यस्त सीजन के दौरान प्रतीक्षा सूची का दबाव कम होगा। वहीं अतिरिक्त बर्थ होने से यात्रियों को यात्रा के अधिक पुष्ट विकल्प मिल सकेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों के बीच संपर्क सुदृढ़ होगा। भीड़भाड़ कम होने से स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रा अधिक आरामदायक होगी।
रेलवे की प्रतिबद्धता
भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अधिक मांग वाले मार्गों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जहां भी यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां तत्काल विशेष ट्रेनें तैनात की जाएंगी। रेलवे की यह समयबद्ध योजना दर्शाती है कि विभाग यात्रियों की सुविधा और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ज़ोन वार ट्रेनों और ट्रिप का विवरण
भारतीय रेलवे तीन महीनों में देशभर में 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगी और व्यापक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और यात्रा के व्यस्त सीजन के दौरान यात्रियों को समय पर राहत देने के लिए इनमें से 660 ट्रेनों को पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है, जिनमेें 11,294 ट्रेनों की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।
अब विभिन्न रेलवे जोनों द्वारा स्वीकृत और अधिसूचित ट्रेनों का डेटा
रेलवे ज़ोन स्वीकृत ट्रेनें(ट्रिप) अधिसूचित ट्रेनें(ट्रिप)
उत्तरी रेलवे 76(2,090 ट्रिप) 56 (1,535 ट्रिप)
उत्तर मध्य रेलवे 54 (1,163 ट्रिप) 46 (688 ट्रिप)
उत्तर पूर्वी रेलवे 52 (814 ट्रिप) 34 (477 ट्रिप)
उत्तर पश्चिमी रेलवे 76 (2,245 ट्रिप) 62 (1,878 ट्रिप)
सेंट्रल रेलवे 74 (3,082 ट्रिप) 70(2,238 ट्रिप)
पूर्वी रेलवे 24 (392 ट्रिप) 10 (276 ट्रिप)
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 64(2,711 ट्रिप) 38 (1,060 ट्रिप)
ईस्ट कोस्ट रेलवे 28 (410 ट्रिप) 18 (88 ट्रिप)
पश्चिमी रेलवे 106 (2,078 ट्रिप) 92 (1,667 ट्रिप)
पश्चिम मध्य रेलवे 28 (408 ट्रिप) 18 (192 ट्रिप)
नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे 24 (220 ट्रिप) 20 (141 ट्रिप)
दक्षिणी रेलवे 72 (558 ट्रिप) 38 (133 ट्रिप)
दक्षिण पूर्वी रेलवे 20 (276 ट्रिप) 18 (250 ट्रिप)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 10 (122 ट्रिप) 08 (70 ट्रिप)
दक्षिण पश्चिमी रेलवे 76 (509 ट्रिप) 56 (277 ट्रिप)
दक्षिण मध्य रेलवे 124 (1,184 ट्रिप) 76 (324 ट्रिप)

No comments:
Post a Comment