बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं का जोरदार विरोध

मेरठ।उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विक्टोरिया पार्क स्थित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय पर सैकड़ों बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन पर डर और दमन वाली नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां तत्काल बंद नहीं हुईं तो प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पर गर्मियों में प्रदेश की बिजली व्यवस्था पटरी से उतारने के प्रयास करने का आरोप भी लगाया। सभा का संचालन ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के सेक्रेटरी यशपाल शर्मा ने किया। केन्द्रीय पदाधिकारियों जितेन्द्र सिंह गुर्जर, महेन्द्र राय, मो. वसीम, योगेन्द्र लाखा, आरसी पाल, सीपी सिंह, निखिल कुमार और  भूपेन्द्र ने भी सभा को संबोधित किया। इन वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में प्रबंधन की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया। वक्ताओं ने मई 2025 में सेवा नियमों में किए गए संशोधनों को तानाशाहीपूर्ण बताते हुए उनका भी विरोध किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts