नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व एवं निर्णय प्रक्रिया में सक्रिया भागीदारी प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम- राज्यमंत्री
सी सी एस यू के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मेरठ । चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला की उपस्थिति में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागो यथा-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सहित अन्य विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो का राज्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया गया तथा सभी छात्राओ एवं आगंतुक महिलाओ को योजनाओ की जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया गया।
राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला शक्ति एवं मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओ को नेतृत्व एवं निर्णय प्रक्रिया में सक्रिया भागीदारी प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम न केवल महिलाओ को राजनैतिक प्रतिनिधित्व को बढायेगा बल्कि समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनायेगा। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिला एवं बालिकाओ के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओ के माध्यम से महिलाओ की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढावा दिया जा रहा है जिससे वे समाज में समान अवसर प्राप्त कर सके। उन्होने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में सरकार को महिलाओ की तरफ से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ऊर्जा डा. सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तौगी, सीईओ स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी डा. शल्या राज, सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, आशा, आंगनबाडी, स्कूली छात्राएं एवं विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिष्ठित महिलाएं आदि उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment