साइबर ठगी में पुलिस का ’खेल’

एक निलंबित, 13 को साइबर थाने से हटाया

-सीओ क्राइम अभिषेक पटेल को हटाकर शुचिता सिंह को सीओ क्राइम बनाया

-दो सप्ताह पहले साइबर थाने के प्रभारी को हटाकर इंस्पेक्टर क्राइम बनाया था

मेरठ। साइबर ठगी के मामलों में पुलिस के ‘खेल’ की भनक मिलने पर एसएसपी ने एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है, जबकि साइबर थाने में तैनात 13 पुलिसकर्मियों को भी बदल दिया है। इतना ही नहीं एसएसपी ने सीओ क्राइम अभिषेक पटेल को हटा कर शुचिता सिंह को सीओ क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी है। 

पुलिस महकमे में चर्चा है कि साइबर थाने में ठगी की वजह से सीज किए खाते खुलवाने और अन्य मामलों में पुलिसकर्मियों की शिकायतें लगातार एसएसपी अविनाश पांडेय को मिल रही थी। हालांकि उन्होंने अपनी तैनाती के बाद थानेदारों और अधिकारियों के साथ पहली क्राइम मीटिंग में साइबर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी कार्यप्रणाली बदलने की हिदायत दी थी, लेकिन एसएसपी की हिदायत के बाद भी साइबर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा था। इस गंभीर मानते हुए एसएसपी ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी प्रभारी महेश राठौर को दो सप्ताह पहले हटाकर रेलवे रोड थाने में इंस्पेक्टर क्राइम बना दिया और उनकी जगह इंस्पेक्टर महावीर को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी बनाया। साथ ही सीओ क्राइम अभिषेक पटेल को भी हटाकर शुचिता सिंह को सीओ क्राइम बनाया था।। बावजूद इसके साइबर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं हुआ। लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करने से पहले एसएसपी ने साइबर थाने में तैनात किए गए चिन्हित पुलिसकर्मियों की गोपनीय जांच कराई और जांच रिपोर्ट आने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर देवेश कुमार को निलंबित कर दिया और 13 पुलिसकर्मियों को साइबर थाने से हटा कर दूसरे जगह तैनात कर दिया।

इन पुलिसकर्मियों को हटाया

हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और सिपाही गिर्राज सिंह को साइबर थाने से हटाकर सीओ कोतवाली पेशी में ट्रांसफर किया गया है। हेड कांस्टेबल राकेश कपिल, धर्मेंद्र पंवार, सिपाही नूरे आलम,  अश्वनी कुमार, अजीत कुमार, महेश कुमार,  संजय अत्री, प्रवीण तेवतिया, अरविंद कुमार और अब्दुल को साइबर थाने से हटाकर यूपी-112 की गाड़ियों पर तैनात किया गया है। साइबर थाने से महिला कांस्टेबल गुंजन को लोहिया नगर थाने भेजा गया है। इनके अलावा  हेड कांस्टेबल राहुल कुमार को यूपी-112 से परिवहन शाखा में भेजा गया है। संदीप कुमार को पुलिस लाइन से बहसूमा थाने, सिपाही संजीत कुमार को बहसूमा से परतापुर भेजा गया है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया, जिला पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर प्रशासनिक समायोजन के सापेक्ष पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts