मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर से मारपीट
कार में तोड़फोड़, महिलाओं के साथ अभद्रता
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रो. के साथ उस समय कार में तोड़फोड़ कर डाले जब वह अपनी बहन के साथ जा रहे थें।हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना में प्रोफेसर घायल हो गए। साथ ही उनकी बहन और बुआ के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार, मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी डॉ. रिजवान पुत्र लुकमान अली मेरठ मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर व सर्जन हैं। वह बुधवार को अपनी बहन सुमइया और बुआ कमरजहां के साथ पिठलोकर गांव जा रहे थे। कार उनका परिचित नाजिम चला रहा था।
बताया गया कि जैसे ही वे टाउन हाल रोड स्थित गोमती नगर पुलिया के पास पहुंचे, वहां सड़क निर्माण के चलते जाम लगा हुआ था। इसी दौरान सामने खड़ी एक कार में सवार युवकों ने रास्ता देने की बात कही, जिस पर डॉ. रिजवान ने जाम खुलने पर वाहन हटाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर विवाद बढ़ गया और कार सवारों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
इसके बाद बीच सड़क पर डॉ. रिजवान के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया गया। आरोपियों ने उनकी बहन और बुआ के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी भाग गए। इसके बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment