कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

डीएम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों पर डाला प्रकाश

जिलाधिकारी ने अम्बेडकर चौराहा पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया नमन 

 मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जी भारत के संविधान के निर्माता है। हम सभी को उनकी विचारधारा, उनकी सीख को आत्मसात करना चाहिए। सभी लोग समाज व देश को आगे बढाने का कार्य करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अम्बेडकर चौराहा पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

डॉ भीमराव आंबेडकर जी के जीवन मूल्यो पर प्रकाश डालते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए गए मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है, उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए व सभी को समान अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। 

जिलाधिकारी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए गए रास्ते पर चल कर देश एवं समाज की तरक्की में अपना योगदान हमेशा देते रहना है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts