कैंट विधायक ने ईरिक्शा में बैठकर किया विकास कार्याें का निरीक्षण 

 मेरठ। शनिवार को  कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित अग्रवाल ने नगर आयुक्त के साथ ई-रिक्शा में बैठकर डिवाइडर रोड, नागलताशी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं स्थानीय समस्याओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन डिपो से कंकरखेड़ा बायपास तक बने नाले की स्थिति पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुझाव दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव एवं गंदगी की समस्या से शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने वाहन डिपो परिसर को कूड़ाघर के रूप में उपयोग किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल साफ कर पुनः सुव्यवस्थित डिपो के रूप में विकसित करने के सुझाव दिए। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने श्मशान घाट का निरीक्षण कर उसके सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं के सुधार हेतु अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए, जिससे आमजन को बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। अंत में, दांतल जटौली मार्ग पर चल रहे नाले के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts