डिप्थीरिया आऊटब्रेक रोकथाम के राम सहाय इंटर कालेज में चलाया वेक्सीनेशन अभियान
राम सहाय इंटर कॉलेज में छूटे छात्रों का किया टीकाकरण
मेरठ । डिप्थीरिया आऊट ब्रेक की रोकथाम के डीपीटी /टीडी स्कूल आधारित कार्यक्रम के अभियान का शुंभारभ राम सहाय इंटर काॅलेज से आरंभ किया गया । अभियान का शुभारंभ सीएमओ डा अशोक कटारिया ने किया। इस दाैरान छूटे छात्रों को टीकाकरणर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया ने कॉलेज के छात्रों को बताया डिप्थीरिया परटूसिस एक जान लेवा बीमारी होती है। इसकी रोकथाम के लिए जनपद के स्कूलों में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अभियान में जिन स्कूलों के छात्र छात्राए छूट गये थे उनका टीकाकरण कराया जा रहा है। जिससे इस बीमारी से छात्रों को बचाया जा सके। सीएमओ ने ऐसे बच्चाें के अभिभावकों से अपील की है। जो छूटे बच्चे है । उनका टीकाकरण कराए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा प्रवीन गौतम ने बताया कि जिले में अभियान के दौरान 1867 स्कूलों में 2041 सत्रों का आयोजन कर 5 से 6 वर्ष डीपीटी का टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों कराया जा रहा है। उन्होंने बताया डीपीटी से छूटे बच्चों की संख्या 19219 एंव टीडी से छूटे बच्चाें की संख्या 29141 है। जिनका टीकाकरण होना है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा महेश चन्द्रा , एमओआईसी राजेन्द्र नगर डा ऋचा गुप्ता, डा प्रिया बसंल एसएमओ एनपीएसएन आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment