स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं शत्प्रतिशत निस्तारण 

विशेष अभियान मे अब तक 45 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान 

 अब तक स्मार्ट मीटर भुगतान से संबंधित 11905 शिकायतों का सफलता पूर्वक निस्तारण

 स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान एवं बिल रिवीजन प्रकिया को सरल बनाने हेतु स्मार्ट मीटर सैल एवं बिल रिवीजन सैल की स्थापना की गई है

 बिल रिवीजन से संबंधित 33117 शिकायतों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत

बिल रिवीजन शिकायतों का नियमित ऑडिट कर, त्रुटियों का सुधार 

उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण फोन काल एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से सुनिश्चित 

मेरठ।पीवीवीएनएल  प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया की विद्युत उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए, भुगतान एवं बिल रिवीजन से संबंधित शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों के समयबद्ध समाधान हेतु निरन्तर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से संबंधित कुल 24995 शिकायतों का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है

 इसी प्रकार बिल रिवीजन से संबंधित 33117 शिकायतों का समाधान कर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई हैं।यह उपलब्धि विभाग की सकिय कार्यप्रणाली एवं सतत् निगरानी का परिणाम है। 

उन्होेंने बताया कि बिल रिवीजन से संबधित शिकायतों के प्रभावी समाधान के अन्तर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण  करते हुए, शत्प्रतिशत निस्तारण का लक्ष्य प्राप्त किया जाए, साथ ही बिल रिवीजन से संबंधित शिकायतों का नियमित ऑडिट भी कराया जा रहा है, जिससे बिल रिवीजन संबंधित त्रुटियों की पहचान कर उनका समयबद्ध सुधार सुनिश्चित किया जा सके।


जोनवार प्रगति के अन्तर्गत स्मार्ट मीटर भुगतान से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में मेरठ में 1596, मेरठ-2 में 879, बुलन्दशहर में 983, गजरौला में 623, गाजियाबाद-1 में 1296, गाजियाबाद-2 में 748, गाजियाबाद-3 में 1389, इसी प्रकार मुरादाबाद में 1736, मुजफ्फरनगर 1051, नोएडा में 651 तथा सहारनपुर में 953 शिकायतों का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है।

इसी प्रकार बिल रिवीजन संबंधित शिकायतों के निस्तारण में मेरठ में 2001, मेरठ-2 में 2967, गाजियाबाद-1 में 2663, गाजियाबाद-2 मे 2298, गाजियाबाद-3 मे 2661, मुरादाबाद में 5568, बुलन्दशहर मे 3300, गजरौला में 2793 इसी प्रकार मुजफ्फरनगर में 2712 तथा सहारनपुर में 2648 शिकायतों का शत्प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया गया है।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण हेतु प्राथमिक स्तर पर, फोन काल के माध्यम से समाधान किया जा रहा है आवश्यकता पडने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर, शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के संबंध मे यह सुनिश्चित किया गया है की सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं शत्प्रतिशत निस्तारण किया जाए तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्वाध सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभाग निरन्तर प्रयासरत है।

स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान एवं बिल रिवीजन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने के लिए, रगार्ट मीटर सैल एवं बिल रिवीजन सैल की स्थापना की गई है जिससे स्मार्ट मीटर शिकायतों एवं बिल रिवीजन से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts