लेडी बॉक्सर' के रिंग में नजर आएंगी अंजना सिंह

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'लेडी बॉक्सर' में बॉक्सिंग रिंग में नजर आएंगी। इस फिल्म में अंजना सिंह एक मजबूत और बहादुर महिला बॉक्सर के किरदार में दिखेंगी।
अंजना ने फिल्म की शूटिंग का बीटीएस वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में अंजना अपनी पूरी टीम के साथ बहुत मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। पारंपरिक साड़ी लुक में अंजना हाथों में बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हुए हैं। टीम के बाकी सदस्य भी उनके साथ मजे में ग्लव्स पहने हुए हैं और एक-दूसरे के साथ हल्की-फुल्की बॉक्सिंग कर रहे हैं। अंजना ने टीम को अपना परिवार बताते हुए लिखा, "प्यार, हंसी, वफादारी, बस यही सब हमें चाहिए। दोस्त ही परिवार जैसे होते हैं।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts