'नागिन 7' में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार
मुंबई । बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' में नजर आने वाले हैं। इस खास एपिसोड की झलक सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। कलर्स टीवी चैनल ने इंस्टाग्राम पर इस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है।
यह एपिसोड 11 अप्रैल, शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। प्रोमो में अक्षय कुमार 'नाग गुरु' के रूप में दिखाई दे रहे हैं। यह अवतार उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प और नया है। वीडियो की शुरुआत में अक्षय कुमार फिल्म के गाने 'राम जी आके भला करेंगे' पर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं। इसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आता है, जब वह प्रियंका चाहर चौधरी के किरदार नागिन आहना को सतर्क करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts