सेंट्रल मार्केट में महिलाओं ने किया हवन

 तेरहवीं:बोली सब कुछ खत्म हो गया , भाजपा ने हमारा व्यापार, विश्वास सब तोड़ दिया

 मेरठ।सेंट्रल मार्केट में चल रहे प्रदर्शन के 13 वें दिन धरना दे रही महिलाओं ने तेरहवीं कर हवन, अनुष्ठान किया। महिलाओं ने कहा कि हमारा विश्वास, व्यापार सब मर गया है। हम बिल्कुल बेकार हो गए हैं हमारे पास कुछ नहीं बचा है। इसलिए हम आज अपने उस टूटे हुए भरोसे और व्यापार की तेरहवीं कर रहे हैं। वर्तमान भाजपा सरकार ने हमारा व्यापार, विश्वास सब तोड़ दिया है आज हम उसी की तेरहवीं कर रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं ने धरनास्थल पर बैठकर हवन किया।इसके बाद पगड़ी बंधी और मृत्युभोज खिलाया गया।

महिलाओं ने कल इस बात की घोषणा की थी। उनका कहना है कि उन्होंने 12 दिन तक अपनी सरकार के जनप्रतिनिधियों को समय दिया कि उनके लिए कुछ करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ ,इसलिए अब वह उनकी पहली कर उनका पूर्ण रूप से खत्म कर देगा। इसी क्रम में उन्होंने सुबह के समय सेक्टर 2 में हवन भी किया।

सरकार ने तोड़ा भरोसा

व्यापारियों ने कहा कि जहां प्रदर्शन चल रहा है वह मेरठ में भाजपा का गढ़ है। हम पिछले 40 साल से यहां रह रहे हैं और तभी से भाजपा के कोर वोटर हैं। जिसके चलते हमने एक यकीन कर अपने जनप्रतिनिधियों से उम्मीद और गुहार लगाई थी कि वह हमारी मदद करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।अहमारा कोई जनप्रतिनिधि जिसे हमने वोट देकर सदन में भेजने का काम किया उन्होंने हमारे हक में यहां तक आना भी उचित नहीं समझा। जिसके चलते हमरा भरोसा टूट गया है । अब हम खुले तौर पर यह ऐलान करते हैं कि सरकार से हमारा यकीन टूट गया है और सरकार ने हमारा भरोसा तोड़ दिया है इसलिए अब हमें इससे कोई मतलब नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts