ईरान से जारी संघर्ष के बीच सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज बर्खास्त
वाशिंगटन। ईरान के साथ जारी भीषण तनाव के बीच अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी युद्ध मंत्रालय (रक्षा विभाग) ने सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को और तेज करने की घोषणा के मात्र एक दिन बाद की गई है। इस फेरबदल ने वैश्विक रक्षा जगत में हलचल मचा दी है।कौन-कौन हुआ बर्खास्त? जनरल रैंडी जॉर्ज के अलावा दो अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी पदमुक्त किया गया है:
मेजर जनरल विलियम ग्रीन जूनियर
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कदम रक्षा विभाग के ढांचे को नया रूप देने और ईरान संघर्ष के मद्देनजर सैन्य रणनीति को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त हुए जनरल जॉर्ज: जनरल रैंडी जॉर्ज का कार्यकाल अभी एक साल से अधिक शेष था, लेकिन उन्हें तत्काल प्रभाव से सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से सेवानिवृत्त कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बदलाव की पुष्टि की और 1988 से अब तक राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। 'जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' ने भी उनके लंबे सैन्य करियर की सराहना की है।
ट्रंप का ईरान पर कड़ा रुख: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में संकेत दिया है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों को और अधिक तीव्र करेगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि यह संघर्ष अगले दो से तीन हफ्तों के भीतर निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकता है या समाप्त हो सकता है। जानकारों का मानना है कि इस सैन्य फेरबदल का सीधा संबंध ईरान के खिलाफ आगामी बड़ी सैन्य रणनीति से हो सकता है।


No comments:
Post a Comment