नौंचदी मेले में ई -निविदाओं की निविदा खोलने में लगाया घपलेबाजी का आरोप लगाया
मेरठ। नौंचदी मैदान में शुरू होने वाले नौंचदी मेले में ई -निविदाओं खोलने के उपरांत विभागीय साठ-गांठ से अपूर्ण अभिलेखों की हार्ड कॉपी संगग्न किए जाने सदर बाजार के एक व्यक्ति ने लगाते हुए निविदा को रदद करने की मांग मंडलायुक्त से की है।
सदर बाजार निवासी शुभम गुप्ता का आरोप है कि निविदा प्रक्रिया के अंतर्गत तकनीकी बिड़ खोले जाने के उपरांत कुछ निविदाकारों द्वारा अपूर्ण/अधूरे अभिलेखों को विभागीय मिलीभगत (साठ-गांठ) से बाद में हार्ड कॉपी के रूप में संलग्न किया गया है। यह कृत्य न केवल ई-निविदा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के सिद्धांतों के विपरीत है, बल्कि अन्य पात्र निविदाकारों के अधिकारों का भी हनन करता है।ई-निविदा की शर्तों के अनुसार समस्त आवश्यक अभिलेख नियत समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य होता है। निविदा खोलने के पश्चात किसी भी प्रकार से अभिलेखों की पूर्ति संलग्नता करना नियम विरुद्ध एवं दंडनीय है। उन्होंने इस मामले में उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिन निविदाकारों द्वारा निविदा खोलने के पश्चात अपूर्ण अभिलेखों की हार्ड कॉपी संलग्न की गई है, उनकी निविदाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाएं।संबंधित दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही की जाए। भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु पारदर्शी एवं सख्त व्यवस्था लागू की जाए।


No comments:
Post a Comment