सेंट्रल मार्केट प्रकरण...बैंकों में सील के खौफ से लॉकर हुए खाली 

सुबह से बैंकों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन 

 मेरठ। सुप्रीम आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट के 44 भूखंडों पर चल रहे व्यावसायिक गतिविधियों को सील करने के आदेश के बाद व्यापारियों से लेकर लोग दहशत में है। व्यापारियों के चेहरों पर खौफ का मंजर इस लिए देखा जा सकता है कि उनका कारोबार उजड़ रहा है, जबकि लोग इस लिए परेशान है कि सेंट्रल मार्केट स्थित बैंक के लाकरों में उनका लाखों का माल पड़ा है। बैंक में सील के डर से वह मंगलवार  सुबह की बैंकों में पहुंचे और लाकर में रखे कीमती सामान को लेकर चले गए। 

 शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा व पीएनबी की तीन  शाखाएं है, जबकि आईडीबीआई और फेडरल बैंक की एक शाखा है।  सेक्टर दो में स्थित पीएनबी की शाखा कार्मिशियल भवन में उसे आवास विकास की ओर से नोटिस जारी नहीं किया गया है। जबकि अन्य बैंकों  के ऑनर को पहले से ही नोटिस जारी किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को 44 भूखंडों पर चल रही व्यावसायिक गतिधिवि को सील करने का आदेश आया। इसके बाद से बैंकों के उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई। उनकी रात की नींद उड़ गई। मंगलवार दिन निकलते ही बैंकों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। भीड़ में अधिकतर वह लोग शामिल थे, जिन्होंने लॉकर किराए पर लिए हुए थे। दस बजे बैंक खुले  तो लॉकर काउंटर पर आवेदन करने वालों की लाइन लग गई। यह देखकर बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए। बैंक के अधिकारियों ने आवेदन करने वालों को समझाने का प्रयास किया कि बैंकों के लॉकर में रखी उनका कीमती सामान सुरक्षित है लेकिन लोग कुछ भी सुनने काे तैयार नहीं थे। आनन फानन में बैंक के अधिकारियों को लॉकर से सामान निकालने की अनुमति दी। इसके बाद उपभोक्ता लॉकर से अपना कीमती सामान लेकर चले गए।

 ये बोले अधिकारी

-एसबीआई की मैनेजर हेमंती मुनोडी ने बताया, आवास विकास का नोटिस बिल़्डिग ऑनर को आया है। ऑनर ने शमन शुल्क जमा कर दिया है। बैंक आगामी 9 अप्रैल के कोर्ट में होने वाले आदेश का इंतजार कर रहा है। इसके बाद बैंक के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

-आईडीबीआई बैंक के मैनेजर अमित कुमार सिंह ने बताया, उन्होंने संजीव सक्सेना से बैंक किराए पर लिया है। ऑनर ने कम्पाउंडिंग कराने के शुल्क आवास विकास में जमा कराया है, लेकिन काेर्ट के 44 व्यावसायिक परिसरों को सीज करने के आदेश पर उपभोक्ता पैनिक होकर लॅाकर खाली कर रहे है।

-पीएबी बैंक के शाखा प्रबंधक वंदना सिंह ने बताया, जिस बिल्डिंग में पीएनबी बैंक चल रहा है, वह 1997 से है। उन्होंने बताया, बिल्डिंग के ऑनर ने शुल्क जमा कर दिया है। इसके बाद भी नोटिस जारी किया गया है। इसके कारण बैंक के खाता धारी पैनिक हो रहे है। उन्होंने खाताधारकों से अपील की बैंक में उनका धन पूरी तरह सुरक्षित है। किसी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बैंक के लॉकरों की स्थिति

बैंक---------- लाकर की संख्या---- सेक्टर

आईडीबीआई----- 25-------------- सेक्टर-7

एसबीआई----------45--------------सेक्टर-7

पीएनबी------------40---------------सेक्टर-2

No comments:

Post a Comment

Popular Posts