44 भूखंडों पर सिलिंग कार्रवाई पर आवास विकास में मैराथन मिटिंग
छावनी में तब्दील हुआ आवास विकास परिषद कार्यालय
मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के 44 व्यवसायिक भूखंडों पर सील करने के आदेश के बाद मंगलवार को आवास विकास परिषद का कार्यालय छावनी में तब्दील हो गया । दिन भर आवास विकास के अधिकारी पुलिस प्रशासन अधिकारियों के साथ सीलिंग की कार्रवाई को लेकर मथंन करते नजर आए ।
मंगलवार की सुबह से शास्त्री नगर स्थित आवास विकास परिषद के कार्यालय पर हलचल आरंभ हो गयी। आवास विकास परिषद के डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार , अधीक्षण अभियंता राहुल यादव , अधीशासी अभियंता अभिषेक राज , सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी व एसडीएम के साथ सीलिंग की कार्रवाई को लेकर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बाहरी गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी।
बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि 44 भूखंडों किस प्रकार सीज किया जाए जिससे किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस पर आवास विकास परिषद के डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा रात के समय सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उस समय अधिकतर लोग अपने घरों में होते है। इस पर कई अधिकारियों ने अपनी सहमति दी । इस दौरान लखन्ऊ में बैठे आवास विकास परिषद के अधिकारियों से राय ली गयी। घंटों चली बैठक के बाद इस बात की सहमति बनी की मंगलवार की रात या बुधवार की रात को सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सीलिंग की कार्रवाई के दौरान फोर्स मांगी गयी है। जिससे किसी भी प्रकार का विरोध न हो सके।
वही व्यापारियों के सीलिंग की कार्रवाई को लेकर आवास विकास कार्यालय पर हंगामें को देखते हुए सुबह से परिषद कार्यालय में पुलिस बल को तैनात कर दिया। वही आवास विकास चौराहे पर किसी भी हंगामें को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल रही।


No comments:
Post a Comment