पीवीवीएनएल बना ओवर ऑल चैम्पियनशिप ट्राफी का विजेता
ओबरा और अनपरा कमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे
51वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन
मेरठ। 51वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हो गया । प्रतियोगिता में पीवीवीएनएल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पदकों से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रदेश भर के ऊर्जा सैक्टर के खिलाडियों ने, अपनी ताकत, तकनीक और खेल भावना पर लोहा मनवाया।प्रतियोगिता के अन्तिम दिन मुख्य आकर्षण पश्चिमांचल डिस्कॉम (मेरठ) और अनपरा परियोजना के बीच खेला गया, कबड्डी का फाइनल मुकाबला रहा। इस हाई वोल्टेज मैच मे पश्चिमांचल की टीम ने रणनीतिक, कौशल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अनपरा परियोजना को करारी शिकस्त दी और ट्रॉफी अपने नाम की। कुश्ती के अखाडे मे भी पश्चिमांचल के पहलवानों ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर, प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समापन के अवसर पर प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए, पश्चिमांचल की स्पोर्टस आफिसर व अर्जुन अवार्डी अलका तोमर ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यू.पी.पी.सी.एल. के मुख्य कीडा अधिकारी विनय कुमार ने भविष्य मे खेल आयोजन को और अधिक विस्तृत करने पर जोर दिया। रैफरी, आफिसियल्स और वॉलन्टीयर्स को पुरस्कृत करते हुए उनकी निष्पक्ष भूमिका की सरहाना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य अभियन्ता मो. सगीर, मुख्य अभियन्ता, पी.के. सिंह, मुख्य अभियन्ता, द्वारा विजेता खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्त में मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए, खेल उत्सव के समापन की अधिकारिक घोषण की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलमणि थपलियाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता, आदर्श कौशल अधीक्षण अभियन्ता, एस.के. अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, हरि ओम अधिशासी अभियन्ता, सुनील कुमार अवर अभियन्ता, विजेन्द्र सिंह अवर अभियन्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment